(भजन) प्रभु आशीष दो हमको

प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं,
बने राही परम् पथ के तुम्हारे अंश बन जाएं,
प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं,

न होवें हम कभी विचलित सदा प्रेरित तुम्ही से हो,
सभी सदभाव संवाहक ऋषि के वंश बन जाएं,

प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं,

न हारे हम परिस्थिति से बदल दें प्रेम से दुनिया, स
समझ कर प्रेम परिभाषा तुम्हारे संत बन जाएं।

प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं,

तुम्हे अनुभव करें प्रतिपल न एक पल दूर तुमसे हो,
बहारों की तरह हम भी खुशी के मंत्र बन जाएं

प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं
बने राही परम् पथ के तुम्हारे अंश बन जाएं
प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं।

Comments

Popular posts from this blog

(भजन) सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का

(भजन) सत्य धर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया।