Posts

वही पूज्य गुरु है दयानंद मेरा

  असत शम्भु की पूजा जिसने विसारी। बना सच्चे शंकर का जो था पुजारी।। धराधाम सुखसाज पर लात मारी। बना लोकहित पूर्ण जो ब्रह्मचारी।। किया देश सारे को अपना बसेरा। वही पूज्य गुरु है दयानन्द मेरा।। दशा जिसने भारत की बिगड़ी सुधारी। किये एक जिसने सिखा-सूत्रधारी।। धर्मवीर सेवावृती क्रान्तिकारी। बनाए थे जिसने बहुत नर व नारी।। किया जिसने फिर जागृति का सवेरा। वही पूज्य गुरु है दयानन्द मेरा ।। नया पन्थ जिसने न कोई चलाया। पुरातन जो वेदों का सन्देश लाया।। अविद्या का जिसने विकट दुर्ग ढाया। अनार्यों को फिर आर्य जिसने बनाया।। दिया आसरा सज्जनों को घनेरा। वही पूज्य गुरु है दयानन्द मेरा।। प्रथम जिसने नारी जगत को जगाया। अनाथ और विधवा को धीरज बंधाया।। छुआछूत का भूत जिसने भगाया। गऊरक्षा का प्रश्न जिस ने उठाया।। कृपा हाथ जिसने दलित जन पै फेरा। वही पूज्य गुरु है दयानन्द मेरा।। चलाने को फिर वेद शिक्षा प्रणाली। यहां नीव गुरुकुल की जिसने थी डाली।। पुनः आर्य जाति सुसांचे में ढाली। बहा जिसने दी गंगा सद्ज्ञान वाली ।। किया दूर जिसने अविद्या अन्धेरा। वही पूज्या गुरु है दयानन्द मेरा।। बना जो कि भारत के उपवन का माली। हृ...

हम कौन थे, क्या हो गए है, और क्या होंगे अभी (मैथलीशरण गुप्त)

हम कौन थे, क्या हो गये हैं, और क्या होंगे अभी आओ विचारें आज मिल कर, यह समस्याएं सभी भू लोक का गौरव, प्रकृति का पुण्य लीला स्थल कहां फैला मनोहर गिरि हिमालय, और गंगाजल कहां संपूर्ण देशों से अधिक, किस देश का उत्कर्ष है उसका कि जो ऋषि भूमि है, वह कौन, भारतवर्ष है यह पुण्य भूमि प्रसिद्घ है, इसके निवासी आर्य हैं विद्या कला कौशल्य सबके, जो प्रथम आचार्य हैं संतान उनकी आज यद्यपि, हम अधोगति में पड़े पर चिन्ह उनकी उच्चता के, आज भी कुछ हैं खड़े वे आर्य ही थे जो कभी, अपने लिये जीते न थे वे स्वार्थ रत हो मोह की, मदिरा कभी पीते न थे वे मंदिनी तल में, सुकृति के बीज बोते थे सदा परदुःख देख दयालुता से, द्रवित होते थे सदा संसार के उपकार हित, जब जन्म लेते थे सभी निश्चेष्ट हो कर किस तरह से, बैठ सकते थे कभी फैला यहीं से ज्ञान का, आलोक सब संसार में जागी यहीं थी, जग रही जो ज्योति अब संसार में वे मोह बंधन मुक्त थे, स्वच्छंद थे स्वाधीन थे सम्पूर्ण सुख संयुक्त थे, वे शांति शिखरासीन थे मन से, वचन से, कर्म से, वे प्रभु भजन में लीन थे विख्यात ब्रह्मानंद नद के, वे मनोहर मीन थे       ...

झांसी की रानी

सिंहासन हिल उठे, राजवंशों ने भृकुटि तानी थी, बूढे भारत में भी आई फिर से नयी जवानी थी, गुमी हुई आजादी की कीमत सबने पहचानी थी, दूर फिरंगी को करने की सबने मन में ठानी थी, चमक उठी सन सत्तावन में वह तलवार पुरानी थी। बुंदेले हरबोलों के मुहँ हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दांनी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। कानपुर के नाना की मुहबोली बहन 'छबेली' थी, लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह संतान अकेली थी, नाना के संग पढ़ती थी वह, नाना के संग खेली थी, बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी, वीर शिवाजी की गाथाएं उसको याद जबानी थी। बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी  खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। लक्ष्मी थी या दुर्गा थी वह स्वयं वीरता की अवतार, देख मराठे पुलकित होते उसकी तलवारों के वार, नकली युद्ध, व्यूह की रचना और खेलना खूब शिकार, सैन्य घेरना, दुर्ग तोड़ना, ये थे उसके प्रिय खिलवार, महाराष्ट्र कुल देवी उसकी भी आराध्य भवानी थी। बुंदेले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी। खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।। हुई वीरता की वैभव के साथ सगाई झाँसी में, ब्याह हुआ रानी बन आई लक्ष्मीबाई...

(भजन) सत्य धर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया।

सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया  परमपिता परमेश्वर से क्यों तुमने नाता तोड़ लिया सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया इतनी उम्र बितादि तुमने घर गृहस्थी के झमेलों में फिर भटकते सुख के खातिर नौटंकी और मेलों में इस दुनिया की चकाचौंध में सादा जीवन छोड़ दिया। सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया परमपिता परमेश्वर से क्यों तुमने नाता तोड़ लिया सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया काशी देखी मथुरा देखी सारे तीर्थ देख लिए मंदिर मस्जिद गिरजाघर देखी और गुरुद्वारे देख लिए कहीं न मन की प्यास बुझी और कहीं नहीं भगवान मिलें सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया परमपिता परमेश्वर से क्यों तुमने नाता तोड़ लिया सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया अगर चाहिए खुशियां मन की तो कुछ ऐसे काम करो दीन दुखियों की सेवा करलो और बड़ों का मान करो सत्पुरुषों की संगत में क्यों आना जाना छोड़ दिया सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया परमपिता परमेश्वर से क्यों तुमने नाता तोड़ लिया सत्यधर्म की राहों पर क्यों तुमने चलना छोड़ दिया जीवन श्रेष्ठ बनाना है तो तुम...

(भजन) सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का

सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का प्राण है साहस सदा ये मान हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का हम सभी ऋषि वंश के ही वंश है नींव है प्राचीन नव निर्माण हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का प्राण है साहस सदा ये मान हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का ज्ञान और पुरुषार्थ है ये सत्य जीवन में उर्ध्वारोहण निरंतर नित नमनगत से (2) चिरविजय की कामना ही श्रेय पथ का मर्म है आर्ष संस्कृति की प्रतिष्ठा हम सभी का धर्म है ध्येय है पावन चरम उत्कर्ष का ह्रदय में गुंजित सदा श्रुति गान हो हम सभी ऋषि वंश के ही वंश है नींव है प्राचीन नव निर्माण हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का प्राण है साहस सदा ये मान हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का आचरण है ज्ञान का उत्कर्ष जीवन में आचरण की श्रेष्ठता हो हर मनुज मन में (2) आचरण बिन ज्ञान विध्वंश और अभिशाप है जैसे बिन बाती दिया निष तेज है निषताप है आचरण के बिन अधूरा ज्ञान है आचरण ही सत्य स्वाभिमान है हम सभी ऋषि वंश के ही वंश है नींव है प्राचीन नव निर्माण हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का प्राण है साहस सदा ये मान हो सत्य ही आधार है प्रभु पंथ का प्रभु पंथ का प्रभु पंथ का।

(भजन) प्रभु आशीष दो हमको

प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं, बने राही परम् पथ के तुम्हारे अंश बन जाएं, प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं, न होवें हम कभी विचलित सदा प्रेरित तुम्ही से हो, सभी सदभाव संवाहक ऋषि के वंश बन जाएं, प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं, न हारे हम परिस्थिति से बदल दें प्रेम से दुनिया, स समझ कर प्रेम परिभाषा तुम्हारे संत बन जाएं। प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं, तुम्हे अनुभव करें प्रतिपल न एक पल दूर तुमसे हो, बहारों की तरह हम भी खुशी के मंत्र बन जाएं प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं बने राही परम् पथ के तुम्हारे अंश बन जाएं प्रभु आशीष दो हमको तुम्हारे यंत्र बन जाएं।

(गीत) ओ३म् ध्वज🚩

 जयति ओ३म् ध्वज व्योम बिहारी। विश्व प्रेम प्रतिमा अति प्यारी। सत्य सुधा बरसाने वाला स्नेह लाता सरसाने वाला साम्य सुमन विकसाने वाला विश्व विमोहक भवभयहारी इसके नीचे बढे अभय मन सत्पथ पर सब धर्मधुरी जन वैदिक रवि का हो शुभ उदयन आलोकित होवें दिशि सारी इससे सारे क्लेश शमन हो दुर्मति दानव द्वेष दमन हों अति उज्जवल अति पावन मन हो प्रेम तरंग बहें सुखकारी। इसी ध्वजा के नीचे आकर ऊंच नीच का भेद भुलाकर मिले विश्व मुद मंगल गाकर पंथाई पाखंड बिसारी इसी ध्वजा को लेकर कर में भर दें वेद ज्ञान घर-घर में सुभग शांति फैले जगभर में मिटे अविद्या की अंधियारी विश्व प्रेम का पाठ पढ़ावें सत्य अहिंसा को अपनावें जग में जीवन ज्योति जगावें त्याग पूर्ण हो वृत्ति हमारी आर्य जाति का सुयश अक्षय हो आर्य ध्वजा की अविचंल जय हो आर्य जनों का ध्रुव निश्चय हो आर्य बनावे वसुधा सारी। जयति ओ३म् ध्वज व्योम बिहारी विश्व प्रेम प्रतिमा अति प्यारी।